राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में रविवार सुबह ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में तीनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान खिलेश्वरी साहू, आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पति भुनेश्वर साहू गंभीर रूप से घायल है। डूमरतराई के साहू पारा में परिवार रहता था।

रविवार सुबह घर के भीतर चरित्र पर शंका की बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। इसी दौरान भुनेश्वर साहू ने पत्नी और दोनों बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया। घटना की जानकारी मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है।

FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस घर के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की हालत गंभीर होने के कारण फिलहाल उससे विस्तृत पूछताछ नहीं हो सकी है।

उसके स्वस्थ होने के बाद ही वारदात के कारण और घटनाक्रम को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस हत्या में इस्तेमाल चाकू समेत अन्य साक्ष्य जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी वारदात के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version