रायपुर: छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले की पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट मैच के लिए महादेव ऐप के जरिये ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के आरोप में दो राज्यों में छापेमारी कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि रायपुर जिले की पुलिस ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से आठ लोगों को तथा असम के गुवाहाटी से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पहले से ही छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप सट्टेबाजी घोटाले की जांच कर रहा है।

रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने बताया कि इन 14 लोगों में से छह छत्तीसगढ़, तीन झारखंड, दो मध्य प्रदेश और एक-एक पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार से हैं। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को पुलिस ने रायपुर में सट्टा संचालित करने आरोप में निखिल वाधवानी को गिरफ्तार किया था। वाधवानी के बयान के आधार पर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version