राष्ट्रवाणी: प्रशांत सिंह, जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। चांपा पुलिस ने पोस्ट ऑफिस एजेंट को गिरफ्तार कर 150 से अधिक खाताधारकों से की गई ठगी का खुलासा किया है। आरोपी लोगों से रद खाते में रकम जमा कराने के नाम पर पैसे वसूलता था, लेकिन राशि पोस्ट ऑफिस में जमा नहीं करता था। शुरुआती जांच में एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णकांत गुप्ता के रूप में हुई है। वह अपनी मां के साथ चांपा पोस्ट ऑफिस में एजेंट के रूप में काम करता था। आरोपी लोगों से पोस्ट ऑफिस में हर माह 3 हजार रुपये जमा कराने के नाम पर पैसे लेता था। मामले का खुलासा चांपा निवासी हेमंत कुमार देवांगन की शिकायत के बाद हुआ। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने 1 सितंबर 2022 से 12 फरवरी 2026 के बीच उनसे 1 लाख 21 हजार रुपये लिए, लेकिन वह रकम पोस्ट ऑफिस में जमा नहीं की गई। हेमंत ने जब अपने खाते की जानकारी जांची तो गड़बड़ी सामने आई। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी खाताधारकों की डायरी और पासबुक में राशि की एंट्री कर देता था, लेकिन वह रकम पोस्ट ऑफिस में जमा नहीं करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 मोबाइल फोन, पासबुक और चेकबुक जब्त किया है। मामले में चांपा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5), 318(3) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Trending
- चक्रधर चैंपियंस की पहली हार, संदीप के दो गोलों से जीता मैनपाट टाइटंस
- चक्रवात के चलते छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी! इस जिले में कल बंद रहेंगे विद्यालय, DEO ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- कांग्रेस के नेता अनाप-शनाप बोलते हैं, इसलिए पार्टी गर्त में जा रही है : बृजभूषण शरण सिंह, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में PWD के बाद अब वन विभाग में बड़ा फेरबदल, अचानक बदले गए 102 रेंज के रेंजर, यहां देखें सूची – राष्ट्रवाणी
- ट्रेन के सफर में शोर मचाने वालों की खैर नहीं! जुर्माने से लेकर जेल तक की आ सकती है नौबत, पढ़ें रेलवे के नए नियम – राष्ट्रवाणी
- पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, सीने में दिखने वाले इन बदलावों को कभी न करें अनदेखा – राष्ट्रवाणी
- किताब पढ़कर ज्ञान नहीं, भड़ास निकाल रहे हैं अब लोग! सोशल मीडिया पर छाया ‘हेट रीडिंग’ का नया ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- दिवाली की सफाई में महंगे क्लीनर की नहीं पड़ेगी जरूरत, इस्तेमाल की हुई चायपत्ती से करें क्लीनिंग – राष्ट्रवाणी

