राष्ट्रवाणी: प्रशांत सिंह, जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। चांपा पुलिस ने पोस्ट ऑफिस एजेंट को गिरफ्तार कर 150 से अधिक खाताधारकों से की गई ठगी का खुलासा किया है। आरोपी लोगों से रद खाते में रकम जमा कराने के नाम पर पैसे वसूलता था, लेकिन राशि पोस्ट ऑफिस में जमा नहीं करता था। शुरुआती जांच में एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णकांत गुप्ता के रूप में हुई है। वह अपनी मां के साथ चांपा पोस्ट ऑफिस में एजेंट के रूप में काम करता था। आरोपी लोगों से पोस्ट ऑफिस में हर माह 3 हजार रुपये जमा कराने के नाम पर पैसे लेता था। मामले का खुलासा चांपा निवासी हेमंत कुमार देवांगन की शिकायत के बाद हुआ। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने 1 सितंबर 2022 से 12 फरवरी 2026 के बीच उनसे 1 लाख 21 हजार रुपये लिए, लेकिन वह रकम पोस्ट ऑफिस में जमा नहीं की गई। हेमंत ने जब अपने खाते की जानकारी जांची तो गड़बड़ी सामने आई। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी खाताधारकों की डायरी और पासबुक में राशि की एंट्री कर देता था, लेकिन वह रकम पोस्ट ऑफिस में जमा नहीं करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 मोबाइल फोन, पासबुक और चेकबुक जब्त किया है। मामले में चांपा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5), 318(3) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Trending
- हरेली तिहार पर CM निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा व ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
- जीजामगांव के नवीन इति में ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड शुरू, युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार, ऑनलाइन एडमिशन रजिस्ट्रेशन जारी – राष्ट्रवाणी
- दुर्ग में बेची जा रहा थी नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट, पुलिस ने 18 हजार नग की बनाई जब्ती – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में हादसा, दरवाजा खोलने के दौरान लोहे के दरवाजे में दौड़ा करंट, महिला की मौत – राष्ट्रवाणी
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- ईडी वाले समझ जाएं, हमारी सरकार आएगी और एक-एक का हिसाब होगा… – राष्ट्रवाणी
- कग अककिदेनत News: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल – राष्ट्रवाणी
- रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाइज ने हैप्पी स्कूल में किया स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन – राष्ट्रवाणी
- ’56 इंच का छोटा बंदर…’ भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- जो हम नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया… – राष्ट्रवाणी
