बेमेतरा। शहर में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बताया जा रहा है कि एक रईसजादे की तेज रफ्तार डिफेंडर कार ने अलग-अलग स्थानों पर पांच वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार बेमेतरा जिला अस्पताल में जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा देर रात तब हुआ जब डिफेंडर कार तेज रफ्तार में शहर के मुख्य मार्ग से गुजर रही थी। चालक ने नियंत्रण खो दिया और एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दो अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर फैलते ही इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी व्यापारी के घर के पास सड़क पर घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

स्थिति बिगड़ती देख सिटी कोतवाली पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पब्लिक ने आरोपी के घर को चारों ओर से घेर लिया, जिससे माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने भीड़ को शांत करने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

सूत्रों के अनुसार, हादसे में शामिल डिफेंडर कार एक स्थानीय व्यापारी के बेटे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version