Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»रिलायंस, एचडीएफसी बैंक में लिवाली से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 91 अंक चढ़ा
Business

रिलायंस, एचडीएफसी बैंक में लिवाली से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 91 अंक चढ़ा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रिलायंस, एचडीएफसी बैंक में लिवाली से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 91 अंक चढ़ा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार सीमित दायरे में रहा और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक में लिवाली से दोनों मानक सूचकांक बढ़त में रहे. बीएसई सेंसेक्स 91 अंक के लाभ में रहा, जबकि एनएसई निफ्टी में 25 अंक की तेजी रही. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 90.83 अंक यानी 0.11 प्रतिशत बढ़कर 83,697.29 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 13 शेयर बढ़त में और 17 नुकसान में बंद हुए. कारोबार के दौरान एक समय यह 267.83 अंक तक चढ़ गया था.

पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 24.75 अंक यानी 0.10 प्रतिशत के लाभ के साथ 25,541.80 पर बंद हुआ. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में सर्वाधिक 2.51 प्रतिशत की तेजी आई. कंपनी के 528 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल करने के ऐलान के बाद शेयर में तेजी आई. इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.84 प्रतिशत चढ़ा. विश्लेषकों के सौर विनिर्माण केंद्र शुरू करने की संभावना जताये जाने के बाद कंपनी का शेयर चढ़ा.

इसके अलावा, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे. दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, ट्रेंट, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) और टेक महिंद्रा शामिल हैं. रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, ”सोमवार की गिरावट के बाद बाजार में सुस्ती रही और यह लगभग अपरिर्वितत बंद हुआ. शुरुआती तेजी के बाद निफ्टी सीमित दायरे में रहा और अंतत? 25,541.80 पर बंद हुआ. वैश्विक बाजारों-खासकर अमेरिका-में तेजी के साथ-साथ स्थिर घरेलू संकेतों से पता चलता है कि मौजूदा रुझान जारी रहने की संभावना है.” छोटी कंपनियों से संबंधित बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 0.18 प्रतिशत और मझोली कंपनियों से जुड़ा मिडकैप सूचकांक में 0.07 प्रतिशत की गिरावट आई. बीएसई में 2,025 शेयर लाभ में जबकि 1,985 शेयर में गिरावट आई. वहीं 154 शेयर के भाव अपरिर्वितत रहे.

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “पिछले सप्ताह की मजबूत तेजी के बाद घरेलू सूचकांक सीमित दायरे में रहें. निवेशक घटनाक्रमों पर करीब से नजर रख रहे हैं. वह अमेरिकी शुल्क पर चीजें स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं.” एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहे, जबकि जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुआ. हांगकांग के बाजार में अवकाश था.

दोपहर के कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख था. सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे.
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.56 डॉलर प्रति बैरल पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 831.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 452.44 अंक टूटा था, जबकि एनएसई निफ्टी में 120.75 अंक की गिरावट आई थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइज ऑफ डूइंग बिजनेस में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य
Next Article पाकिस्तान ने जुलाई महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026
Business

मुनाफा बढ़ते ही उछले Coal India के शेयर, निवेशकों के चेहरे खिले – |

April 28, 2026
Business

Paytm पर RBI की बड़ी कार्रवाई: लाइसेंस रद्द होते ही शेयर लुढ़के, निवेशकों में हलचल तेज – |

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.