नयी दिल्ली. मशहूर अभिनेता रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘कुली’ ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन लोकेश कानागराज ने किया है. लोकेश को कार्थी की ‘कैथी’, विजय की ‘मास्टर’ और ‘लियो’ तथा कमल हासन की ‘विक्रम’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.

‘ट्रेड ट्रैकिंग’ वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, 151 करोड़ रुपये से शुरुआत करने वाली इस फिल्म की वैश्विक बॉक्स ऑफिस में कमाई 504 करोड़ रुपये हो गई है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 327 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म में रजनीकांत एक कुली की मुख्य भूमिका में हैं, जो एक भ्रष्ट गिरोह के खिलाफ खड़ा होता है.

फिल्म के अन्य कलाकारों में सौबिन शाहिर, उपेंद्र, श्रुति हासन, सत्यराज, खलनायक की भूमिका में नागार्जुन और बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान विशेष रूप से नजर आते हैं. ‘कुली’ रजनीकांत की 171वीं और कानागराज के साथ उनकी पहली फिल्म है. फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है और वितरक पेन स्टूडियोज है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version