मॉस्को: रूस में एक अपीलीय अदालत ने चोरी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दोषी एक अमेरिकी सैनिक की सजा की अवधि सोमवार को कम कर दी। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ की खबर में यह जानकारी दी गई।

अमेरिकी तथा रूसी अधिकारियों के अनुसार, 34 वर्षीय स्टाफ सार्जेंट गॉर्डन ब्लैक अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए रूस के शहर व्लादिवोस्तोक आया था और यहां चोरी के आरोप के बाद मई 2024 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह आरोप उसकी मित्र ने ही उस पर लगाया था।

एक महीने बाद, व्लादिवोस्तोक की एक अदालत ने उसे दोषी ठहराया और तीन साल तथा नौ माह जेल की सजा सुनाई। ब्लैक पर 10,000 रूबल (उस समय 115 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना भी लगाया। ब्लैक ने सजा की अवधि कम करने का अनुरोध करते हुए एक क्षेत्रीय अदालत में अपील की थी लेकिन अदालत ने उसकी सजा को बरकरार रखा। सोमवार को 9वें ‘कोर्ट आॅफ कैसेशन’ के न्यायाधीश ने उसकी सजा को घटाकर तीन साल और दो माह कर दिया।

‘आरआईए’ की खबर के अनुसार, बचाव पक्ष ने अदालत से उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप से बरी करने और चोरी के लिए सजा कम करने का अनुरोध किया था, जिसे न्यायाधीश ने आंशिक रूप से स्वीकार कर लिया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version