मॉस्को. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि रूस ने असीमित दूरी तक मार करने में सक्षम व परमाणु ऊर्जा से संचालित सबर्मिसबल ड्रोन का सफल परीक्षण किया है. एक सैन्य अस्पताल के दौरे के दौरान सैन्यर्किमयों के साथ टेलीविज.न पर बातचीत में पुतिन ने कहा कि ‘पोसाइडन’ नामक परमाणु ऊर्जा संचालित स्वचालित मानव-रहित सबर्मिसबल यान जो रूस की सबसे उन्नत संभावित ‘सारमैट’ बैलिस्टिक मिसाइल से भी कहीं अधिक शक्तिशाली है, का मंगलवार को सफल परीक्षण किया गया.

पुतिन ने कहा कि पोसाइडन ड्रोन को एक मुख्य पनडुब्बी से प्रक्षेपित किया गया था और यह एक रणनीतिक पनडुब्बी के रिएक्टर से 100 गुना छोटे परमाणु ऊर्जा संयंत्र से लैस है. पुतिन ने यह भी कहा कि सारमैट मिसाइल जल्द ही युद्धक सेवा में शामिल हो जाएगी.
उन्होंने कहा, ”दुनिया में सारमैट जैसी कोई और प्रणाली नहीं है. यह अभी सेवा में नहीं है, लेकिन जल्द ही परिचालन में आ जाएगी.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version