कीव. रूस ने यूक्रेन के नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर बीती रात 100 से अधिक ड्रोन दागे, जिसके कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और तीन बच्चों समेत 38 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने देश के परिवहन प्रमुख को बर्खास्त कर दिया है, क्योंकि सप्ताहांत में यात्रा संबंधी अव्यवस्था के कारण रूसी हवाई अड्डों पर यूक्रेनी ड्रोन हमलों के खतरे के कारण सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई थीं.

यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रूसी हमलों में कम से कम 10 लोग मारे गए और तीन बच्चों समेत 38 लोग घायल हो गए. रूस ने हाल ही में यूक्रेन के असैन्य क्षेत्रों पर अपने हवाई हमलों को तेज कर दिया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह रूस ने यूक्रेन पर लगभग 1,270 ड्रोन, 39 मिसाइल और लगभग 1,000 शक्तिशाली ग्लाइड बम दागे.

रूस की सेना लगभग 1,000 किलोमीटर लंबे युद्ध के मोर्चे पर कुछ स्थानों पर घुसपैठ करने की पुरजोर कोशिश कर रही है, जहां यूक्रेनी सेनाएं भी मौजूद हैं. रूस के आक्रमण को रोकने के तनाव तथा प्रत्यक्ष शांति वार्ता में प्रगति की कमी ने यूक्रेन को अमेरिका और यूरोप से अधिक सैन्य सहायता लेने के लिए बाध्य किया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version