कीव. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि वह रूस के साथ लगभग चार वर्षों से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत को गति देने के प्रयासों के तहत इस सप्ताह तुर्किये की यात्रा पर जाएंगे. तुर्किये के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ तुर्किये में जेलेंस्की से मिलेंगे, लेकिन क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति कार्यालय) ने कहा कि रूस की तरफ से कोई नहीं जाएगा.

तुर्किये ने इस साल की शुरुआत में यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत की मेजबानी की थी, हालांकि इस्तांबुल में हुई वार्ता में केवल युद्धबंदियों के आदान-प्रदान पर ही कुछ प्रगति हो पाई थी. वहीं, अमेरिका की अगुवाई वाले अंतरराष्ट्रीय शांति प्रयास भी अब तक किसी बड़ी सफलता तक नहीं पहुंच सके हैं. जेलेंस्की ने बताया कि वह स्पेन की यात्रा के एक दिन बाद, बुधवार को तुर्किये जाएंगे. उन्होंने कहा कि स्पेन में उन्हें नए समर्थन की घोषणाओं की उम्मीद है.

ज्यादा जानकारी दिए बिना सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा, “हम बातचीत को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं और हमने कुछ प्रस्ताव तैयार किए हैं, जिन्हें हम अपने साझेदार देशों के सामने रखेंगे.” उन्होंने यह भी कहा, “युद्ध को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करना यूक्रेन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.” पिछले बृहस्पतिवार को जेलेंस्की ने कहा था कि वह वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, यूक्रेन की संसद के नेतृत्व और अपनी राजनीतिक पार्टी ‘सर्वेंट ऑफ द पीपल’ के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे.

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को कहा कि बुधवार को तुर्किये में कोई भी रूसी प्रतिनिधि मौजूद नहीं होगा, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि रूस बातचीत करने के लिए तैयार है. पेस्कोव ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ”फिलहाल, इसमें (तुकिये में बातचीत) रूस की भागीदारी नहीं रहेगी. हम इस बात की जानकारी का इंतजार करेंगे कि इस्तांबुल में वास्तव में क्या चर्चा होगी.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version