राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, कोरबा : ग्राम केराकछार में रथयात्रा में साथ नहीं ले जाने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद नवविवाहित दंपती ने जहर का सेवन कर लिया। समय पर उपचार मिलने से दोनों की जान बच गई। फिलहाल दोनों का जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अकील सिंह 23 वर्ष रथयात्रा में शामिल होने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी किरण सिंह 21 वर्ष ने भी साथ चलने की इच्छा जताई, लेकिन अकील ने उसे साथ ले जाने से मना कर दिया और अकेले ही कार्यक्रम में चला गया। रात में घर लौटने के बाद अगले दिन सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान गुस्से में पहले किरण सिंह ने घर में रखा जहर पी लिया। पत्नी के जहर खाने की जानकारी मिलने पर अकील सिंह ने भी आवेश में आकर जहर का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन में हड़कंप मच गया। दोनों को तत्काल जिला मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण दोनों की जान बच गई और अब उनकी हालत स्थिर है। घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस मेडिकल कालेज पहुंची। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में विवाद का कारण रथयात्रा में साथ नहीं ले जाना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि अकील सिंह और किरण सिंह का विवाह लगभग एक वर्ष पहले सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। किरण सिंह मूल रूप से धरमजयगढ़ क्षेत्र के जमरगीडीह की रहने वाली है और विवाह के बाद से रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम केराकछार स्थित अपने ससुराल में रह रही थी।
Trending
- जगदलपुर: शहर से तीन किलोमीटर दूर पहुंचा तेंदुआ, एनएच 63 पर आड़ावाल में सीसीटीवी में दिखा – राष्ट्रवाणी
- मक्कार शब्द पर भड़के इंजीनियर, मांगी सार्वजनिक माफी: बिलासपुर महापौर और निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन – राष्ट्रवाणी
- मामा-मामी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या: परिजनों के बयान से हुआ बड़ा खुलासा – राष्ट्रवाणी
- युवक की आत्महत्या के मामले में मामा-मामी गिरफ्तार, खुद के पैसे मांगने पर दी थी रेप केस में फंसाने की धमकी – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में दर्दनाक हादसा: डैम में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में
- गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल डेका से उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा ने की सौजन्य भेंट – राष्ट्रवाणी

