रतलाम. मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान ‘हिन्दू राष्ट्र’ लिखे एक बैनर को कथित तौर पर जलाने का मामला सामने आने के बाद तनाव फैल गया. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर सैलाना के मस्जिद चौराहे के निकट हुई इस घटना की जांच शुरू कर चार लोगों को हिरासत में लिया है और तनाव के मद्देनजर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

उन्होंने बताया कि तनाव के चलते सोमवार को सैलाना में सारे बाजार बंद रहे. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोग साझा कर रहे हैं. सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राकेश खाखा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सैलाना में शांति है और जनजीवन सामान्य है.

कथित वीडियो में ताजिए के आगे कुछ युवक मुंह से आग निकालने का करतब करते दिखाई दे रहे हैं और इसी दौरान एक युवक ऊपर ‘हिंदू राष्ट्र’ लिखे एक बैनर की और मुंह करके आग का गुबार छोड़ देता है. वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए सोमवार सुबह बाजारों को बंद करवा दिया और चौराहे पर बैठकर सुंदरकांड का पाठ करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे. इस दौरान सैलाना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीओपी) नीलम बघेल, थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया और बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौके की मौजूदगी रही.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version