राष्ट्रवाणी: लक्ष्मीकांत बंसोड़ बालोद/प्रदीप गुप्ता कवर्धा। छत्तीसगढ़ में सोमवार को एक ही दिन में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बालोद जिले में कार की ठोकर से बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं खड़ी ट्रक में टकराने से बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। इसके अलावा कबीरधाम जिले में सड़क पर बैठे मवेशी के कारण बाइक अनियंत्रित होकर तेल टैंकर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में ईको वाहन ने पहले तो पैदल चल रहे बुजुर्ग को ठोकर मारते हुए 15 फीट तक घसीटा। फिर एक कार को भी ठोकर मारी। इस हादसे में दल्लीराजहरा निवासी बुजुर्ग विश्राम साहू ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के बीटाल गांव में हुई, जहां खड़ी ट्रक में मोटरसाइकिल सवार दो लोग घुस गए। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल था। उन्हें डायल 112 की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। दल्लीराजहरा पुलिस दोनों घटना की जांच कर रही है। कवर्धा थाना क्षेत्र के सिंघनपुरी के पास सोमवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दरअसल बाइक सवार दोनों लोग कवर्धा की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बैठे मवेशी से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे मिट्टी तेल के टैंकर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतकों की पहचान हो गई है। दोनों पास के गांव मूडघुसरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Trending
- देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल – राष्ट्रवाणी
- रक्षाबंधन से पहले मिला ‘भाई का उपहार’, महतारी वंदन की राशि से सजेगी त्योहार की खुशियां – राष्ट्रवाणी
- जहां मलेरिया था बड़ी चुनौती, वहां बदली तस्वीर, 10 साल में 83 प्रतिशत घटे मामले, अब गांवों में बदल रही लोगों की आदत – राष्ट्रवाणी
- खौफनाक हत्या का वीडियो: शराब के नशे में विवाद, दो लकड़हारों ने साथी को लाठी-पत्थर से पीटकर उतारा मौत के घाट – राष्ट्रवाणी
- आदिवासी दिवस पर आयोजन से दूरी पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, कहा- आदिवासी समाज गुस्से में, सरकार बना सकते हैं तो हटा भी सकते हैं… – राष्ट्रवाणी
- तेंदुए की खाल तस्करी का भंडाफोड़: वन विभाग ने 3 तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा, दो बाइक जब्त – राष्ट्रवाणी
- मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्चस्तरीय बैठक ली, योजनाओं की प्रगति और सुधारों की समीक्षा – राष्ट्रवाणी
- शराब दुकान लूटकांड का खुलासा : 3 आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने रची थी साजिश, सुरक्षाकर्मियों पर चाकू से किया था हमला – राष्ट्रवाणी

