नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के नेता सैम पित्रोदा के एक कथित बयान का हवाला देते हुए सोमवार को प्रमुख विपक्षी दल पर निशाना साधा और दावा किया कि उनकी यह टिप्पणी चीन के समर्थन में दिए गए उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं के बयानों के अनुरूप है।

पित्रोदा ने एक साक्षात्कार में कथित तौर पर कहा है कि चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है और भारत को चीन को दुश्मन मानना ??बंद करना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि पित्रोदा ने जो कुछ कहा है वह कांग्रेस की मानसिकता का प्रतीक है।

भाजपा नेता ने कहा कि पित्रोदा ने चीन की सत्तारूढ़ पार्टी के साथ कांग्रेस के समझौते को खुले तौर पर स्वीकार किया है। त्रिवेदी ने कहा कि यह भारत की प्रतिष्ठा के लिए झटका है और उनके बयानों से ऐसा लगता है कि भारत हमलावर है।

उन्होंने कहा, ‘‘साफ है कि यह कांग्रेस पार्टी द्वारा चीन के साथ किए गए समझौते की अभिव्यक्ति है… गंभीर मुद्दा यह है कि सैम पित्रोदा ने जिस तरह की टिप्पणी की है, वह भारत की पहचान, कूटनीति और संप्रभुता पर गहरा आघात है।’’

उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या यह गलवान के शहीदों का अपमान नहीं है? उन्होंने कहा, ‘‘गलवान में हमारे 20 जवान शहीद हो गए और आपके नेता ऐसी भाषा बोल रहे हैं। यह ंिनदनीय है और भारतीय सेना और हमारे सैनिकों के बलिदान का अपमान है।’’

भाजपा प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य ने विपक्षी दल पर निशाना साधने के लिए भारत में मतदान भागीदारी बढ़ाने के लिए अमेरिकी एजेंसी के धन का इस्तेमाल और पाकिस्तान से कथित संबंध के लिए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ सत्तारूढ़ पार्टी के आरोपों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस के पास बच निकलने का अब कोई रास्ता नहीं है और विपक्षी पार्टी को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version