राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: लगातार हो रही वर्षा का असर अब ट्रेनों के परिचालन पर पड़ने लगा है। गुरुवार को भी बिलासपुर आने वाली और यहां से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। कहीं ट्रैक पर जलभराव है तो कहीं मरम्मत का काम जारी है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है, जो घंटों स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने को विवश हैं। जिन ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा, उनमें रायगढ़ मेमू के अलावा अन्य ट्रेनें शामिल है। यह ट्रेन दो घंटे देर से चल रही है। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 1:50 घंटे, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस ढाई घंटे और हावड़ा-दुरंतो एक्सप्रेस 4:45 घंटे की देरी से चल रही है। वहीं योग नगरी–पुरी उत्कल एक्सप्रेस 7:12 घंटे, पुरी–योग नगरी उत्कल एक्सप्रेस ढाई घंटे, हावड़ा–आजाद हिंद एक्सप्रेस नौ घंटे और आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस करीब डेढ घंटे विलंब से चल रही है। इतना ही नहीं टाटा–इतवारी एक्सप्रेस भी ढाई घंटे की देरी से चल रही है। इधर ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान यात्री कभी स्टेशन मास्टर तो कभी इंक्वायरी पहुंचकर ट्रेन के आगमन समय की जानकारी ले रहे हैं। अभी तो वर्षा और मरम्मत कार्य को देरी की वजह बताई जा रही है, जबकि सालभर से ट्रेनों की चाल इसी तरह बिगड़ी है। यात्रियों ने यह भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रैक में जलभराव के लिए भी रेलवे जिम्मेदार है। सालभर मरम्मत कार्य का हवाला देकर ट्रेनों को देर से चलाई जाती है। इतने बड़े पैमाने पर मरम्मत कार्य चलने के बाद भी तेज वर्षा में परिचालन प्रभावित हो रहा है, जिससे साफ जाहिर है कि सालभर रेलवे केवल मरम्मत की औपचारिकता ही पूरी करती है। स्टेशन में अव्यवस्था स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है और लोग लंबे समय तक इंतजार करने परेशान हैं। स्टेशन में कई जगहो से शेड लीकेज है , इसी कारण प्लेटफार्म पर पानी मे टपकता है। बरसात के।पानी से कुर्सी, चबूतरे सभी गीले हो गए। ऐसे में यात्रियों के लिए बैठने तक कि जगह नहीं है। यात्री प्रतीक्षालय में भी एक निर्धारित संख्या में ही यात्री आ सकते हैं। पुणे-हावड़ा के मध्य चलेगी स्पेशल ट्रेन रेलवे ने पुणे-हावड़ा के मध्य एक तरफा एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। 01489 नंबर के साथ पुणे-हावड़ा स्पेशल ट्रेन पुणे से 24 जुलाई को 20:50 बजे रवाना होगी और दौंडकार्ड लाइन, अहिल्यानगर, मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा स्टेशन में ठहरते हुए नागपुर 13:00 बजे पहुंचेगी। गोंदिया 15:10 बजे, दुर्ग 17:10 बजे, रायपुर 18:05 बजे और बिलासपुर 20:10 बजे पहुंचेगी। रायगढ़, झारसुगुड़ा में भी ठहराव दिया गया। यह ट्रेन तीसरे दिन दोपहर 13.00 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी।
Trending
- एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला, क्या जापान की खैर नहीं?
- Vivo के तीन नए 5G फोन, 21 सितंबर को होंगे लॉन्च; मिलेगा MediaTek का ये पावरफुल प्रोसेसर – राष्ट्रवाणी
- आईफोन 18 प्रो की बिक्री आज से: ताली बजाकर ग्राहकों का स्वागत; दिल्ली, नोएडा और मुंबई के स्टोर्स पर उमड़ी भीड़ – राष्ट्रवाणी
- OpenAI ने लॉन्च किया Astra for Law, वकीलों का काम होगा आसान; रिसर्च और ड्राफ्टिंग में करेगा मदद – राष्ट्रवाणी
- WhatsApp स्टोरेज फुल होने से हैं परेशान? इस टूल से मिनटों में खाली करें स्पेस – राष्ट्रवाणी
- Raipur Prayas institution case: आधी रात बच्चे को निकाला हॉस्टल से..अचानक थमाई गई TC, आरोप सुनकर बाल संरक्षण आयोग के भी उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- Bilaspur Road Accident: फिर खून से लाल हुई छत्तीसगढ़ की सड़क….बिलासपुर में 4 लोगों की मौत – राष्ट्रवाणी
- 18 सितंबर राशिफल: आज संतान सप्तमी पर बन रहा है बुधादित्य योग, इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत – राष्ट्रवाणी
