राष्ट्रवाणी: इससे भी बड़ी और आम समस्या है बैकअप का फेल होना, जो क्लाउड स्टोरेज में कम स्पेस होने और आपकी एप में बहुत ज्यादा फाइल्स जमा हो जाने की वजह से हो सकता है। स्टोरेज मैनेजर पर रेगुलर जाने और चैट्स के बीच की फाइल्स को क्लीन करने के अलावा, ‘Media auto-download’ को बंद कर देना भी एक अच्छा आइडिया है।
आपको हर फाइल को देखकर खुद डाउनलोड करना होगा, लेकिन ये सेटिंग तब बहुत काम आती है जब आप ऐसे कई ग्रुप चैट्स का हिस्सा हों जिन्हें आप अक्सर चेक नहीं करते। कुछ ऐसे ग्रुप्स के लिए ‘Disappearing messages’ ऑन करना भी बेहतर ऑप्शन है जिन्हें आप बार-बार नहीं देखते। आपको ये ध्यान रखना होगा कि यहां से डिलीट की गई फाइल्स आपके फोन की फोटो गैलरी या फाइल्स एप से भी डिलीट हो जाएंगी।
इसलिए पूरा समय लें और कोई जल्दबाजी न करें।
