राष्ट्रवाणी: Ai+ Nova 2 Power 5G की सेल 24 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। इसमें 7,000mAh बैटरी, 48MP …और पढ़ें 7,000mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल शुरू, 48MP कैमरा और 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

Ai+ ने भारत में कुछ दिन पहले अपना नया Nova 2 Power 5G फोन लॉन्च किया है, जिससे कंपनी के Nova 2 स्मार्टफोन लाइनअप में एक ऐसा मॉडल भी आ गया है जिसमें बैटरी लाइफ काफी दमदार मिल रही है। वहीं आज यानी 24 सितंबर से इस फोन की सेल शुरू हो गई है। डिवाइस को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

इस नए स्मार्टफोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है। फोन में 120Hz तक का डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी भी मिल रही है, और इसकी शुरुआती कीमत करीब 17 हजार रुपये से कम है। ऐसे में अगर आप इस बजट में कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस डिवाइस के साथ जा सकते हैं… कीमत की बात करें तो Ai+ Nova 2 Power 5G के बेस वैरिएंट की कीमत 16,699 रुपये है जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है।

फोन के हायर-एंड मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल रही है। फोन की सेल आज 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे से खास तौर पर फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। लॉन्च ऑफर के तहत, खरीदार बेस वेरिएंट को 15,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं, हालांकि कंपनी ने इस ऑफर से जुड़ी सभी शर्तों की डिटेल्स नहीं दी हैं।

डिवाइस को आप ब्लू फ्यूजन, ब्लू गोल्ड फ्यूजन, डीप पर्पल, मिडनाइट ब्लैक और ओशन ग्रीन कलर में खरीद सकते हैं। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Nova 2 Power 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स पीक ब्राइटनेस वाली 6.75-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस फोन में 6nm MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिल रहा है।

डिवाइस में 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिल रही है। इसमें एक डेडिकेटेड माइक्रो-SD स्लॉट है जो 1TB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा देता है। कैमरा की बात करें तो फोन में 48MP का Sony IMX582 प्राइमरी कैमरा है।

साथ ही इसमें एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। इसका रियर कैमरा 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा 2K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

इसके अलावा फोन में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी है, जो उन यूजर्स के लिए है जो लंबी बैटरी लाइफ को प्रायोरिटी देते हैं। डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड NxtQuantum OS है और इसमें IP65 रेटिंग मिल रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version