राष्ट्रवाणी: स्मार्टफोन खरीदते समय यह दुविधा रहती है कि नया मॉडल लें या पिछले साल का फ्लैगशिप। नए फोन में लेटेस्ट …और पढ़ें लेटेस्ट फोन खरीदें या पिछले साल का टॉप मॉडल लें? खरीदने से पहले समझें कौन-सा ऑप्शन बेस्ट जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

पिछले कुछ वक्त में स्मार्टफोन्स की कीमतें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। ऐसे में अब नया स्मार्टफोन खरीदते वक्त दिमाग में सबसे बड़ा सवाल यही आ रहा है कि लेटेस्ट मॉडल लिया जाए या पिछले साल का फ्लैगशिप फोन बेहतर रहेगा। मार्केट में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि नया मॉडल लॉन्च होते ही पुराने टॉप मॉडल की कीमतें कम हो जाती हैं।

ऐसे में कम बजट में फ्लैगशिप फीचर्स पाने का मौका मिल जाता है। हालांकि, दोनों ऑप्शंस के अपने फायदे और नुकसान हैं। चलिए आज इसके बारे में जानते हैं… अगर आप कोई लेटेस्ट डिवाइस खरीद रहे हैं और कई साल तक यूज करने वाले हैं, तो लेटेस्ट मॉडल आपके लिए ज्यादा अच्छा हो सकता है।

नए स्मार्टफोन में नया प्रोसेसर, बेहतर सॉफ्टवेयर और लंबे टाइम तक मिलने वाले अपडेट मिलते रहते हैं। इसके अलावा समय-समय पर कंपनियां नए मॉडल में कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और एआई जैसे फीचर्स में भी अपग्रेड करती हैं। लेटेस्ट मोबाइल का एक फायदा ये भी है कि इसमें नई कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी मिलती है।

साथ ही, नया मॉडल होने की वजह से इसकी एक्सेसरीज और सर्विस सपोर्ट भी लंबे टाइम तक मिलता है। दूसरी तरफ अगर बात पिछले साल के फ्लैगशिप फोन की करें तो ये भी कई मामलों में ज्यादा वैल्यू फॉर मनी डिवाइस हो सकता है। फ्लैगशिप मॉडल होने की वजह से इसमें प्रीमियम बिल्ड, बेहतर कैमरा सेंसर, शानदार डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर मिलते हैं।

साथ ही नया मॉडल आने के बाद पुराने वाले की कीमतें कम हो जाती हैं। कभी कभी तो नए मिड-रेंज फोन की कीमत में पिछले साल का फ्लैगशिप मिल जाता है। ऐसे में अगर आपका फोकस कैमरा, डिजाइन, परफॉर्मेंस और प्रीमियम एक्सपीरियंस है, तो पुराना फ्लैगशिप फोन खरीदना सही रहेगा।

हालांकि किसी भी फोन को खरीदते वक्त सिर्फ उसकी कीमत और मॉडल का साल न देखें बल्कि ये जरूर चेक करें कि पुराने फोन को कितने साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलने वाले हैं। साथ ही उसकी बैटरी कंडीशन, कैमरा हार्डवेयर, प्रोसेसर, डिस्प्ले और वारंटी कितनी है। वहीं, अगर लेटेस्ट मॉडल में पिछले मोबाइल के मुकाबले बहुत बड़ा अपग्रेड नहीं है, तो डिस्काउंट पर मिल रहे पुराने फ्लैगशिप के साथ जाना ज्यादा सही रहेगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version