बिजनौर: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी व्हाट्सऐप के जरिये मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नगीना थाना प्रभारी (एसएचओ) तेजपाल ंिसह के अनुसार, पार्टी कार्यकर्ता शेख परवेज ने एक लिखित शिकायत दर्ज करायी है, जिसमें कहा गया है कि पार्टी के हेल्पलाइन व्हाट्सऐप नंबर पर सांसद चंद्रशेखर आजा को 10 दिनों के भीतर जान से मारने की धमकी वाला संदेश मिला है।

ंिसह ने कहा कि शिकायत के आधार पर, संबंधित कानूनी धाराओं के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है। पार्टी की मुस्लिम ब्रदरहुड कमेटी के जिला समन्वयक एवं शिकायतकर्ता शेख परवेज ने कहा कि यह धमकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मौजूदा सांसद की जान के लिए गंभीर खतरा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version