नयी दिल्ली: संसद के दोनों सदनों ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने पर सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी और भविष्य के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की शानदार विजय का उल्लेख किया और कहा कि इस उपलब्धि से पूरे देश में उत्साह और उल्लास का वातावरण है।

बिरला ने कहा, ‘‘यह उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास कर रहे हैं।’’ सदस्यों ने मेजें थपथपाकर भारतीय टीम को बधाई दी। राज्यसभा में भी भारतीय टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई।

उपसभापति हरिवंश ने भारतीय टीम की विजय का उल्लेख किया जिसके बाद सदस्यों ने मेजें थपथपाकर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। भारत ने रविवार को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार यह खिताब जीता।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version