🔴युवक युवती परिचय सम्मेलन सहित प्रतिभावान बच्चों का सम्मान, सनातन दसनाम गोस्वामी समाज का आयोजन
भिलाईनगर, 28 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ सनातन दसनाम गोस्वामी समाज द्वारा 26 अप्रेल रविवार को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अद्वैत वेदांत के प्रतिष्ठाता शिवावतार भगवान आद्य शंकराचार्य जी का जयंती महोत्सव पूज्य संत-महात्माओं की दिव्य उपस्थिति एवं सानिध्य में समाज के महंतगण, संरक्षकगण और संस्थापक सदस्यों की उपस्थिति में गरिमामय कार्यक्रम संपन्न हुआ।
प्राकट्य उत्सव कार्यक्रम में अतिथि के रूप में दंडी स्वामी श्री ज्योतिर्मयानंद सरस्वती पीठाधीश्वर सपाद लक्षेश्वर धाम सल्धा, महंत डॉ० रामसुंदर दास पीठाधीश्वर दूधाधारीमठ रायपुर,श्री श्री 1008 श्री विवेक गिरी महाराज थानापति गौरकांपा आश्रम लोरमी, महंत सच्चिदानंद गिरी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय गोस्वामी समाज नई दिल्ली एवं गौरकापा आश्रम के सन्यासी स्वामी शिवानंद महराज उपस्थित थे।कार्यक्रम में समाज के महंतगण हरभूषणगिरी कंकाली मठ रायपुर, सुरेन्द्रपुरी धमतरी (सोरर),विनोद पुरी मुंगेली, संरक्षक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एल पी गोस्वामी, कोमल गिरी,चित्रसेन गिरी, प्रभाकर बन, प्रदेश अध्यक्ष मोहनपुरी गोस्वामी, राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र पुरी गोस्वामी, प्रीतम गिरी,महासचिव संजय गिरी, कोषाध्यक्ष सुधीर बन की सहभागिता रही।

गोस्वामी समाज के भागवत कथा व्यास दिनेश भारती पामगढ़ एवं युवा कवियित्री लेखिका डॉ० शिखा गोस्वामी मारो की मंच पर प्रेरक प्रस्तुति उल्लेखनीय रही।प्रदेशाध्यक्ष मोहनपुरी के द्वारा स्वागत भाषण पश्चात अतिथियो द्वारा जगतगुरु आद्य शंकराचार्य भगवान द्वारा किए गए दिब्य अलौकिक आध्यात्मिक कार्यों का स्मरण कर सनातन धर्म की पुनः प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक, सांस्कृतिक चेतना के द्वारा सनातन हिन्दू-समाज में एकता, विश्वास, आस्था जागृत करने इत्यादि अतुल्य कार्यों हेतु उनके अमूल्य योगदान के लिए संपूर्ण सनातन धर्मालंबियों की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित कर उनके बताए उपदेशों का अनुशरण करते हुए अपने अमूल्य मनुष्य जीवन को सार्थक करने का आव्हान किया गया। भगवान आद्य शंकराचार्यजी के द्वारा मात्र 32 वर्ष की अल्पायु में किए गए दिव्य एवं अलौकिक कार्यों के कारण ही सनातन धर्म का वर्तमान स्वरूप विद्यमान एवं प्रभावी है। जिसके लिए भारतवर्ष के साथ संपूर्ण विश्व के सनातन धर्मावलंबी आजीवन उनके ऋणी रहेंगे। अद्वैत वेदाँत के प्रतिष्ठाता के रूप में संपूर्ण विश्व के मानव-समाज में उन्होंने आध्यात्मिक उर्जा एवं चेतना का संचार किया। जिसके लिए सनातन धर्म एवं अखिल विश्व का मानव समाज हमेशा ऋणी रहेगा।

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन के साथ 10वी,12 वी में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले छात्र-छात्राओं, अलग अलग विधाओं में पारंगत समाज के लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह वर्धन किया गया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रदेश महासचिव नरेन्द्र पूरी एवं आभार प्रदर्शन रायपुर जिलाध्यक्ष वेद पुरी द्वारा किया गया।इस अवसर पर दुर्ग अध्यक्ष दीपक बन, डा विजय गिरी, डॉ सुभाष पुरी, नंद पुरी,तिलक पुरी, लवकेश्वर पुरी, शंभू पुरी, सनत भारती,राजेंद्र भारती, विक्रांत बन, संतोष गिरी, नरेंद्र बन, खिलावन गिरी, भागवत गिरी, उमेश गिरी, चन्द्रशेखर भारती, राजेंद्र गिरी, सचिन गिरी,मयंक पुरी, प्रांजल पूरी,सौरभ गोस्वामी,प्रखर पुरी अक्षत बन,उदित गोस्वामी सहित महासमुंद, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, जगदलपुर, कांकेर, धमतरी,बेमेतरा, दुर्ग भिलाई, रायपुर से सैकड़ों की संख्या में सामाजिक लोगो की उपस्थिति रही।

