सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइटों जैसे cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।

इसके अलावा, डिजिलॉकर ऐप, उमंग ऐप और SMS सेवा के माध्यम से भी परिणाम चेक किया जा सकता है। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

CBSE 12th Results 2025: रिजल्ट चेक करने के वैकल्पिक तरीके

छात्र अपने परिणाम कई सुविधाजनक तरीकों से देख सकते हैं। यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या हो, तो छात्र नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर से परिणाम देखें।
SMS के जरिए: निर्धारित फॉर्मेट में SMS भेजकर मोबाइल पर सीधे रिजल्ट प्राप्त करें।

IVRS/कॉल: इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के माध्यम से कॉल करके परिणाम सुना जा सकता है।

DigiLocker के माध्यम से: डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करें।

UMANG ऐप: UMANG मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।

स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं, लेकिन यह केवल अस्थायी होती है। मूल (ऑरिजिनल) मार्कशीट के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। आगे की पढ़ाई या किसी भी आधिकारिक कार्य के लिए ओरिजिनल मार्कशीट आवश्यक होती है। आमतौर पर स्कूल छात्र-छात्राओं को मूल मार्कशीट की उपलब्धता को लेकर समय रहते सूचना दे देते हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version