नयी दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को सऊदी अरब के निवेश मंत्री खालिद अल फलीह से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय निवेश संधि के बारे में चर्चा की. वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ”दोनों नेताओं ने भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय निवेश संधि पर चर्चा की और मजबूत दोतरफा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को खोलने और आपसी सहयोग को और गहरा करने के लिए ‘बीआईटी’ को जल्द से जल्द पूरा करने की भी मांग की.” भारत, सऊदी अरब का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जबकि सऊदी अरब, भारत का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. वित्त वर्ष 2024-25 में, द्विपक्षीय व्यापार 41.88 अरब डॉलर का रहा, जिसमें भारतीय निर्यात 11.76 अरब डॉलर और आयात 30.12 अरब डॉलर का रहा.
Related Posts
Add A Comment

