Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»शाह दो दिवसीय दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे, जवानों से मिलेंगे
Chhattisgarh

शाह दो दिवसीय दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे, जवानों से मिलेंगे

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
शाह दो दिवसीय दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे, जवानों से मिलेंगे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे और इस दौरान वह छत्तीसगढ़ में जारी नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा के लिए एक सुरक्षा शिविर का दौरा करेंगे तथा एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

शर्मा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि शाह अपने दौरे के पहले दिन (रविवार) नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राज्य फोरेंसिक प्रयोगशाला की आधारशिला रखेंगे. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह अपने दौरे के दौरान राज्य में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और केंद्र सरकार की प्रमुख विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

बयान के मुताबिक, शाह अपने दौरे के पहले दिन 22 जून को रायपुर के अटल नगर में विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं उद्घाटन करेंगे. इसी शाम वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें राज्य के वर्तमान सुरक्षा हालात और नक्सल उन्मूलन अभियानों की गहन समीक्षा की जाएगी.

बयान में कहा गया है कि दौरे के दूसरे दिन गृह मंत्री नारायणपुर जिले का दौरा करेंगे, जहां वह जवानों से संवाद करेंगे और नक्सल प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की जमीनी समीक्षा करेंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शाह की इस प्रस्तावित यात्रा को छत्तीसगढ़ के लिए ”नई ऊर्जा और विश्वास का प्रतीक” बताया है. उपमुख्यमंत्री शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि राज्य सरकार ने नवा रायपुर में एनएफएसयू के लिए 40 एकड़ जमीन आवंटित की है तथा इसे केंद्र द्वारा लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि राज्य फोरेंसिक लैब एनएफएसयू के करीब ही छह से सात एकड़ भूमि पर स्थापित की जाएगी.

शर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान शाह नक्सली विस्फोट की घटना में जान गंवाने वाले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे. नौ जून को राज्य के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आकर गिरपुंजे की मृत्यु हो गई थी.

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है. जनवरी, 2024 से राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 400 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 31 मार्च, 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है. सुरक्षाबलों ने बस्तर क्षेत्र में 21 मई को एक बड़ी कार्रवाई में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू (70) को मार गिराया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत में हिंसा के लिए कनाडा का इस्तेमाल अड्डे के तौर पर कर रहे खालिस्तानी चरमपंथी
Next Article दिल्ली से वियतनाम के लिए रवाना हुआ एअर इंडिया तकनीकी खामी के कारण वापस लौटा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Chhattisgarh

देश में पहली पहल : दुर्ग का जेंडर-बैलेंस्ड सिस्टम बना रोल मॉडल

April 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.