नयी दिल्ली. फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता एवं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर डांस करते हुये इसकी खुशी मनाई. शाहरुख ने अपने वीडियो को सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”राष्ट्रीय पुरस्कार…हम दोनों की अधूरी ख्वाहिश पूरी हो गई…बधाई हो रानी, ??तुम एक रानी हो और तुम्हारे लिए हमेशा प्यार रहेगा.” इसके साथ शाहरुख के बेटे आर्यन खान की पहली निर्देशित सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के गाने ‘तू पहली तू आखिरी’ पर दोनों ने डांस किया.

शाहरुख ने एटली की 2023 में आई फिल्म ‘जवान’ में अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता, जबकि रानी ने 2023 में आई जीवनी पर आधारित फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में अपनी भूमिका के लिए यह पुरस्कार जीता. ‘कुछ-कुछ होता है’, ‘चलते चलते’, ‘पहेली’ और ‘कभी खुशी कभी गम…’ जैसी यादगार फिल्मों में साथ काम करने वाले दोनों के लिए यह पहला राष्ट्रीय पुरस्कार था. रानी मुखर्जी अब ‘मर्दानी 3’ में नजर आएंगी, जबकि शाहरुख की अगली फिल्म ‘किंग’ होगी और ये दोनों फिल्में 2026 में रिलीज़ होंगी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version