राष्ट्रवाणी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना की फिल्म द वन (The Vvaan) में दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा का पुराना छठ गीत (Chhath Song) शामिल किया गया। द वन में शादरा सिन्हा का छठ गीत। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया द वन मूवी में शामिल शारदा सिन्हा की आवाज शारदा सिन्हा के छठ गीत ने किया भावुक छठ पूजा के इर्द-गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की लेटेस्ट रिलीज फिल्म द वन (The Vvaan) बीते दिन ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट इसके प्लॉट को लेकर था, जो छठ गीत और वन देवी मंदिर के इर्द-गिर्द था। द वन को भले ही सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन एक चीज है जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया।
इसकी वजह दिवंगज गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) हैं। दरअसल, दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा को ट्रिब्यूट देने के लिए उनकी आवाज को द वन (The Vvaan) में शामिल किया गया है। शारदा का पॉपुलर छठ गीत (Sharda Sinha Chhath Song) फिल्म में सुनाई देता है।
यह गीत 2016 में रिलीज हुए शारदार सिन्हा का गाना ‘पहिले पहिल छठी मइया’ (Pahile Pahil Chhathi Maiya) है। The VVAAN ❤️Overall, it was a really good experience. But the moment I heard Sarda Sinha Ji’s voice and Chhathi Maiya’s songs, I got goosebumps and tears filled my eyes🥹Sidharth Malhotra showed a completely different side of himself in this film. Tamannaah is too good 👍🏻 and… pic.twitter.com/eDFOQDermS छठ पूजा की तैयारियों के दौरान शारदा सिन्हा का ये दिल छू लेने वाला छठी मइया गीत दर्शकों को इमोशनल कर देता है।
उनके इस गीत ने दर्शकों को छठ पूजा की याद दिला दी। सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। अब एक बार फिर शारदा सिन्हा का छठ गीत इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा है।
This song is enough for me to go to the theater. I never expected to hear OG Sharda Shina ji song on the big screen #TheVvaan 🙏🏻❤️I will go and see it once again and again 🤍#ChhathPuja #SiddharthMalhotra pic.twitter.com/taTc0qahU4 बात करें द वन की तो सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये लोक कथा पर आधारित फिल्म में छठी मइया की महिमा दिखाई गई है।
इसमें सिद्धार्थ, तमन्ना के अलावा श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, मनीष पॉल और सुनील ग्रोवर अहम भूमिकाओं में हैं। बात करें द वन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इसने पहले दिन धांसू कमाई की है। सैकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड पर भी अच्छी ओपनिंग मिलेगी।
