नयी दिल्ली: शेल लुब्रिकेंट्स ने राज पेट्रो स्पेशियलिटीज का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। लेन-देन के वित्तीय विवरण का खुलासा किए बिना शेल ने कहा कि उसने ब्रेनटैग समूह से राज पेट्रो स्पेशियलिटीज प्राइवेट लिमिटेड में 100 प्रतिशत शेयर हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

शेल के कार्यकारी उपाध्यक्ष (ग्लोबल लुब्रिकेंट) जेसन वोंग ने कहा कि पेट्रो स्पेशियलिटीज के जुड़ने से शेल के व्यापार के स्तर का विस्तार करने में मदद मिलेगी। राज पेट्रो की चेन्नई और सिलवासा में विनिर्माण सुविधाएं हैं। यह ट्रांसफॉर्मर तेल से लेकर पेट्रोलियम जेली, सफेद तेल, मोम और स्रेहक तक उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। मुंबई में मुख्यालय वाली 80 साल से अधिक पुरानी इस कंपनी का 2017-18 में जर्मनी की ब्रेनटैग ने अधिग्रहण कर लिया था।

शेल लुब्रिकेंट्स, शेल पीएलसी का एक हिस्सा है जो दुनिया की सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनियों में से एक है। शेल लुब्रिकेंट्स दुनिया के सबसे बड़े लुब्रिकेंट आपूर्तिकर्ताओं में से एक है। ‘लुब्रिकेंट’ ऐसे पदार्थ होते हैं जो दो गतिशील सतहों के बीच घर्षण और टूट-फूट को कम करने के लिए लगाए जाते हैं। ये मशीनों और इंजनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करते हैं और उनकी दक्षता बढ़ाते हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version