Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ में पहले थानेदार और अब 136 एसआई, सिपाहियों के तबादले

May 5, 2026

सुशासन तिहार : CM साय ने PM जनमन हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी

May 5, 2026

ऑटो सेक्टर में धमाकेदार शुरुआत! अप्रैल में रिकॉर्ड बिक्री ने दिखाया जबरदस्त उछाल – |

May 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी; सेंसेक्स 388 अंक च­ढ़ा, निफ्टी फिर 26,000 अंक के पार
Business

शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी; सेंसेक्स 388 अंक च­ढ़ा, निफ्टी फिर 26,000 अंक के पार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी; सेंसेक्स 388 अंक च­ढ़ा, निफ्टी फिर 26,000 अंक के पार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी रही और दोनों मानक सूचकांक लाभ में रहे. बीएसई सेंसेक्स 388 अंक च­ढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 26,000 अंक के पार बंद हुआ. विशेषज्ञों के अनुसार, चौतरफा लिवाली और कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों से बाजार में तेजी रही. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 388.17 अंक यानी 0.46 प्रतिशत च­ढ़कर 84,950.95 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 425.31 अंक तक च­ढ़ गया था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 103.40 अंक यानी 0.40 प्रतिशत ब­ढ़कर 26,013.45 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 114.15 अंक तक च­ढ़ गया था. कारोबारियों ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों की मजबूत लिवाली ने तेजी को ब­ढ़ावा दिया.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”बाजार ने अपनी सकारात्मक गति बनाए रखी है और 26,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के आसपास बना हुआ है. इसका कारण निवेशकों को आगे तेजी की उम्मीद है.” नायर ने कहा, ”एक संभावित व्यापार समझौता महत्वपूर्ण संकेतक बना हुआ है जिस पर निवेशक बारीकी से नजर रख रहे हैं. वर्तमान में, जोखिम-लाभ अनुपात काफी हद तक अनुकूल है. इसे मझोली (मिडकैप) कंपनियों के दूसरी तिमाही की उम्मीद से बेहतर नतीजों से बल मिला है….” सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इटर्नल, मारुति सुजुकी इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहे.

दूसरी ओर, नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं.
बजाज ब्रोकिंग रिसर्च ने कहा, ”मानक सूचकांक 17 नवंबर को च­ढ़कर बंद हुए. निफ्टी ने 26,000 अंक के स्तर को फिर से हासिल कर लिया और मजबूती से ऊपर बना रहा. एक बड़े व्यापार समझौते की उम्मीदों ने सकारात्मक रुख बनाया है.” इसमें कहा गया, ”बिहार में राजग की निर्णायक जीत ने इस तेजी को और बल दिया. चुनाव परिणाम से नीतिगत निरंतरता और राजनीतिक स्थिरता को लेकर भरोसा ब­ढ़ा है. मुद्रास्फीति में नरमी ने भी बाजार की धारणा को बेहतर बनाने में योगदान दिया.” मझोली कंपनियों से जुड़ा मिडकैप सूचकांक 0.66 प्रतिशत च­ढ़ा जबकि छोटी कंपनियों का स्मॉलकैप 0.59 प्रतिशत मजबूत हुआ.

एशिया के अन्य बाजारों में, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की नुकसान में रहे जबकि जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सकारात्मक दायरे में रहा. यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार काफी हद तक गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

इस बीच, शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार पांचवें दिन शुद्ध बिकवाल रहे और शुक्रवार को 4,968.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने अपनी खरीदारी जारी रखी और 8,461.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 84.11 अंक के लाभ में रहा था जबकि एनएसई निफ्टी 30.90 अंक मजबूत हुआ था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदिव्यांगजन कल्याण नीति 2025 के मसौदे पर सुधार हेतु 18 नवंबर को राज्य स्तरीय कार्यशाला
Next Article छत्तीसगढ़ में नशामुक्ति अभियान की वर्षगांठ: व्यापक सहभागिता से बढ़ेगा जागरूकता मजबूत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

ऑटो सेक्टर में धमाकेदार शुरुआत! अप्रैल में रिकॉर्ड बिक्री ने दिखाया जबरदस्त उछाल – |

May 5, 2026
Business

रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया: महंगे तेल और वैश्विक तनाव ने बढ़ाई चिंता – |

May 4, 2026
Business

महंगाई और सप्लाई संकट में भी Unilever को दिखा मौका—भारत बना ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन – |

May 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202548 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202548 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ में पहले थानेदार और अब 136 एसआई, सिपाहियों के तबादले

May 5, 2026

सुशासन तिहार : CM साय ने PM जनमन हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी

May 5, 2026

ऑटो सेक्टर में धमाकेदार शुरुआत! अप्रैल में रिकॉर्ड बिक्री ने दिखाया जबरदस्त उछाल – |

May 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.