Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

Big Breaking : पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, कड़े प्रवर्तन के निर्देश

May 1, 2026

उच्च शिक्षा संचालनालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों को नए दायित्व

May 1, 2026

मातृशक्ति के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध – CM साय

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट; सेंसेक्स 331 अंक टूटा, निफ्टी 26,000 के नीचे
Business

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट; सेंसेक्स 331 अंक टूटा, निफ्टी 26,000 के नीचे

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट; सेंसेक्स 331 अंक टूटा, निफ्टी 26,000 के नीचे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट आई और दोनों मानक सूचकांक नुकसान में रहे. सतर्क निवेशकों की अंतिम समय में बिकवाली और किसी ठोस संकेतक के अभाव में सेंसेक्स 331 अंक गिर गया जबकि एनएसई निफ्टी 26,000 अंक के नीचे आ गया.

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती ब­ढ़त गंवाते हुए 331.21 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,000 के नीचे 84,900.71 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 521.81 अंक तक लु­ढ़क गया था. इसी तरह, पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 108.65 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,959.50 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट रही. दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक लाभ में रहे.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”एक सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद, सोमवार को बाजार आखिरी आधे घंटे में बिकवाली के कारण गिरावट के साथ बंद हुआ. निफ्टी सूचकांक 26,000 अंक की महत्वपूर्ण सीमा से ऊपर नहीं टिक सका. अमेरिका-भारत के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में देरी जैसी चीजों को देखते हुए निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया.” नायर ने कहा, ”आईटी शेयरों में चुनिंदा लिवाली से कुछ समर्थन मिला. अच्छी बात यह है कि दिसंबर में फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में कटौती की नई उम्मीद और अमेरिकी रोजगार आंकड़ों में गिरावट के जोखिम के बीच वैश्विक बाजार में उम्मीद बनी हुई है.” छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.83 प्रतिशत नीचे आया जबकि मझोली कंपनियों से संबंधित मिडकैप सूचकांक 0.27 प्रतिशत टूटा.

बीएसई में सूचीबद्ध 3,033 शेयरों में गिरावट रही जबकि 1,209 लाभ में रहे. वहीं 207 शेयरों के भाव अपरिर्वितत रहे. बजाज ब्रोकिंग रिसर्च ने कहा, ”मानक सूचकांक कारोबार के अधिकांश समय एक दायरे में रहे. हालांकि, कारोबार के अंतिम घंटे में भारी बिकवाली के कारण सूचकांक वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों की मासिक समाप्ति से पहले 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए.” उन्होंने कहा, ”ब्याज दर नीति, लगातार विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली, व्यापार और शुल्क मुद्दे पर अनिश्चितता तथा व्यापक बाजार (अधिक शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाले सूचकांक) को लेकर चिंता के बीच बाजार में गिरावट आई.” शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,766.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,161.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

एशिया के अन्य बाजारों में, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी गिरावट के साथ बंद हुआ. जापान के शेयर बाजार अवकाश के कारण बंद रहे. यूरोप के प्रमुख बाजार दोपहर के कारोबार में ब­ढ़त में थे. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार ब­ढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.98 प्रतिशत टूटकर 61.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. सेंसेक्स शुक्रवार को 400.76 अंक टूटा था जबकि निफ्टी 124 अंक के नुकसान में रहा था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ ट्रैफिक पुलिस सख्त, रिकॉर्ड स्तर पर 30.55 करोड़ का चालान
Next Article नक्सल मोर्चे पर बड़ा सरेंडर: 5 महिलाओं सहित 15 माओवादी आत्मसमर्पित
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026
Business

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026
Business

मुनाफा बढ़ते ही उछले Coal India के शेयर, निवेशकों के चेहरे खिले – |

April 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

Big Breaking : पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, कड़े प्रवर्तन के निर्देश

May 1, 2026

उच्च शिक्षा संचालनालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों को नए दायित्व

May 1, 2026

मातृशक्ति के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध – CM साय

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.