इंफाल: मणिपुर की राजधानी इंफाल से उखरूल तक के 80 किलोमीटर लंबे रास्ते पर शिरुई लिली महोत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह पांच दिवसीय महोत्सव 20 मई से शुरू हो रहा है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरे मार्ग में वाहनों की जांच और गश्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह सुरक्षा इसलिए बढ़ाई गई है क्योंकि कुछ कुकी संगठनों ने राज्य में पांच दिवसीय शिरुई लिली महोत्सव मनाने की योजना बना रहे मेइती समुदाय के लोगों को धमकी दी है।

यह पांच दिवसीय महोत्सव मणिपुर के राज्य पुष्प शिरुई लिली के सम्मान में मनाया जाता है, जो तांगखुल नागा बहुल उखरुल जिले की पहाड़ियों में पाया जाता है। अधिकारी ने बताया कि पर्यटन और अन्य विभागों के कई अधिकारी पहले ही जिले में कार्यक्रम स्थलों पर पहुंच चुके हैं।

उन्होंने बताया कि याइंगांगपोकपी से महादेव होते हुए लितान तक के रास्ते में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, क्योंकि इस क्षेत्र में कुछ कुकी बहुल गांव स्थित हैं। अधिकारी ने बताया कि कि उखरूल जिले में सुरक्षा के लिए केंद्रीय और राज्य दोनों बल तैनात हैं। उन्होंने कहा कि महोत्सव की अवधि (20 से 24 मई) में अतिरिक्त बलों की तैनाती भी की जाएगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version