सीजी न्यूज़ ऑनलाइन 08 मार्च 2026। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन मंत्री पवन साय के मार्गदर्शन तथा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रवीण कुमार दुबे द्वारा बिलासपुर की समाजसेवी डॉ. गीता सिंह को सहकारिता प्रकोष्ठ में प्रदेश कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं और महिलाओं में खुशी की लहर देखी जा रही है।
डॉ. गीता सिंह लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और महिलाओं के सशक्तिकरण, स्व-सहायता समूहों तथा सामाजिक कार्यों में लगातार योगदान देती रही हैं। उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी है।
उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही मध्यान्ह भोजन रसोइया कल्याण संघ और बिहान से जुड़ी महिलाओं में भारी हर्ष व्याप्त हो गया। रसोइया कल्याण संघ की जिलाध्यक्ष संतोषी कौशिक ने कहा कि डॉ. गीता सिंह को यह जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी और महिलाओं की आवाज को प्रदेश स्तर तक मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा।
इस दौरान कृष्णा कंवर, शांति बाई, अन्नपूर्णा (चांपा), लक्ष्मी महंत, सुनीता मिरी (कोरबा), विनोद खांडे (बिलासपुर), गायत्री साहू (कांकेर) और रूखमणी पांडे (सिवनी) सहित बिहान की टीम लीडरों ने भी डॉ. गीता सिंह को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की।
सभी ने उम्मीद जताई कि डॉ. गीता सिंह अपने अनुभव और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने और सहकारिता से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
Trending
- अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 8 अक्टूबर से होगी शुरू, Galaxy S25 अल्ट्रा और आईफोन 16 जैसे फोन्स पर मिलेगा डिस्काउंट – राष्ट्रवाणी
- दुनिया का पहला 200MP के तीन कैमरे वाला फोन लॉन्च, DSLR से भी तगड़ी होगी पिक्चर क्वालिटी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- स्मार्टफोन स्क्रीन गार्ड के लिए जरूरी होगा BIS रजिस्ट्रेशन, बिना सर्टिफाइड और घटिया गार्ड मार्केट से होंगे बैन! – राष्ट्रवाणी
- HMD भारत में जल्द लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन, टीजर में दिखा रियर डिजाइन और फ्लिपकार्ट से सेल कंफर्म – राष्ट्रवाणी
- भारत में महंगे हुए Oppo के स्मार्टफोन्स, 4000 रुपये तक बढ़ी कीमत; इन फोन्स के बढ़े दाम—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- ChatGPT में आया नया Privacy Center, अब एक ही जगह से समझें और मैनेज करें अपनी पर्सनल डेटा सेटिंग्स – राष्ट्रवाणी
- ‘अब ग्लोबल मार्केट तय करता है भाव, सरकार की भूमिका सीमित’, चीनी के बढ़ते दामों पर नितिन गडकरी का दो-टूक जवाब – राष्ट्रवाणी
- ‘इंटीमेट सीन’ के दौरान एक्टर ने किया था अजीब सवाल, सुनकर सन्न रह गए थे विशाल भारद्वाज – राष्ट्रवाणी

