राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान वेद राम साहू (45) के रूप में हुई है।

पुलिस ने हत्या के आरोप में पुरुषोत्तम धीवर (25) को हिरासत में लिया है। वह मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के धमनी गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार वेद राम साहू के यहां पुरुषोत्तम धीवर किराए पर आटो पार्ट्स की दुकान संचालित करता था।

वेद राम को शक था कि पुरुषोत्तम का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और गाली-गलौज होती थी। पुलिस के मुताबिक इसी विवाद के दौरान पुरुषोत्तम ने वेद राम का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद राखी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पत्नी से अवैध संबंध का शक सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम धीवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और हत्या की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में विवेचना जारी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version