बारीपदा: ओडिशा के मयूरभंज जिले में शराब के आदी एक शराबी ऑटो चालक ने अपने माता-पिता की कथित तौर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी जिसके बाद रात भर वह उनके खून से लथपथ शवों के पास बैठा रहा। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रौंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना मंगलवार रात बैंिसगा थाना क्षेत्र के ढोनापाल गांव में हुई। स्थानीय निवासियों ने बुधवार सुबह बुजुर्ग दंपति हादिबंधु साहू (81) और शांति साहू (72) के शवों और उनके बेटे को देखा जो एक खाट पर बैठा हुआ था।

स्थानीय निवासियों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हिमांशु को गिरफ्तार किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, हिमांशु ने कल रात हुए झगड़े के बाद पत्थर तोड़ने वाले हथौड़े से अपने माता-पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण हिमांशु की पत्नी और बच्चे लंबे समय से अलग रह रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version