राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, दुर्ग। दुर्ग जिले के कुम्हारी में महिला की हत्या मामला सामने आया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पति ने हंसिया मारकर कर दी। कुम्हारी पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका दुर्गा यादव (22 वर्ष) का चार साल पहले घनश्याम यादव (25 वर्ष) का विवाह चार वर्ष पूर्व हुआ था, और उनका छह माह का एक बच्चा भी है। आरोपी घनश्याम अक्सर शराब के नशे में पत्नी पर गैर मर्द से संबंध रखने का आरोप लगाकर मारपीट किया करता था। रविवार सुबह लगभग 9.30 बजे एक बार फिर इस बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर घनश्याम यादव ने हंसिया से दुर्गा पर हमला कर दिया. लहूलुहान महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने आज दम तोड़ दिया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version