नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने लिंकडिन से अपील करते हुए कहा है कि उनके अकाउंट को फर्जी बताया गया है, जिसकी वजह से वह इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं. हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ में अंतिम बार नजर आयीं 38 वर्षीय श्रद्धा ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया. श्रद्धा कपूर ने लिंकडिन को टैग करते हुए बताया कि उन्हें इस सोशल मीडिया मंच पर ‘प्रोफाइल’ बनाते समय कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने लिखा, ह्लप्रिय लिंकडिन, मैं अपना अकाउंट इस्तेमाल नहीं कर पा रही हूं क्योंकि लिंकडिन को लगता है कि यह फर्जी है. क्या कोई मेरी मदद कर सकता है.ह्व अभिनेत्री ने कहा, ह्लअकाउंट बना, यह प्रीमियम और सत्यापित है, लेकिन कोई और इसे नहीं देख सकता. मैं अपनी उद्यमिता का सफर साझा करना चाहती हूं लेकिन अकाउंट बनाना अपने आप में एक सफर बन गया है.ह्व फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में मुख्य किरदार निभाने वाले श्रद्धा ज्वेलरी ब्रांड ‘पामोनास’ की सह-संस्थापक और ब्रांड एंबेसडर हैं.

इस ब्रांड की स्थापना 2022 में हुई थी. श्रद्धा की पिछली फिल्म ‘स्त्री 2’ पंद्रह अगस्त, 2024 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी थे. यह 2018 में आई फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल थी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version