कोलंबो: बंदूक हिंसा पर अंकुश लगाने और आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से श्रीलंकाई अधिकारियों ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। कोलंबो के उत्तरी उपनगरीय क्षेत्र में रात भर के एक समन्वित अभियान के दौरान 300 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि चार जुलाई की रात चलाए गए संयुक्त अभियान में श्रीलंका पुलिस, विशेष कार्यबल, सेना और नौसेना के जवान शामिल थे। विज्ञप्ति के अनुसार, अभियान के दौरान कथित तौर पर मादक पदार्थों से संबंधित तथा अन्य अपराधों में शामिल 300 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

इसमें यह भी कहा गया कि अभियान का लक्ष्य माफिया और मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों को खत्म करना है। यह कार्रवाई बंदूक हिंसा से संबंधित घटनाओं में वृद्धि को लेकर बढ़ती सार्वजनिक ंिचता के बीच की गई।
विपक्षी दलों ने दावा किया है कि जनवरी से अब तक बंदूक हिंसा के 60 से अधिक मामलों में 40 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। सरकार इन हत्याओं के अधिकतर मामलों के लिए मादक पदार्थों के व्यापार में शामिल आपराधिक समूहों के बीच आंतरिक विवादों को जिम्मेदार मानती है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version