नयी दिल्ली: भारतीय स्टार अर्जुन एरिगैसी और विश्व चैम्पियन डी गुकेश को उज्बेकिस्तान के समरकंद में तीन से 16 सितंबर तक होने वाले चौथे फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में क्रमश? पहली और दूसरी वरीयता दी गई है।
इस प्रतियोगिता में बढ़ी हुई पुरस्कार राशि और प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के टिकट दांव पर होंगे।

नियमों के अनुसार, ओपन और महिला प्रतियोगिता दोनों में शीर्ष दो में रहने वाले खिलाड़ी अगले साल होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाएंगे। इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिन्होंने जुलाई 2024 और जून 2025 के बीच 30 से अधिक क्लासिकल मैच खेल हो। इस कारण पूर्व विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन और विश्वनाथन आनंद जैसे खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे।

पूर्व विश्व चैंपियन ंिडग लीरेन और फैबियानो कारूआना भी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगे, जिसमें भारत के एक अन्य खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंद को चौथी वरीयता दी गई है जो नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव से ठीक पीछे हैं। एक अन्य स्टार युवा खिलाड़ी 22 वर्षीय अलीरेजा फिरोजा पांचवें स्थान पर हैं।

ओपन वर्ग में शीर्ष 10 में शामिल अन्य खिलाड़ी इयान नेपोमनियाची, अनीश गिरी, शखरियार मामेद्यारोव, लेवोन अरोनियन और व्लादिमीर फेडोसेव हैं। ग्रैंड स्विस शतरंज कैलेंडर में सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में से एक है क्योंकि यह कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का मार्ग प्रशस्त करता है। 2023 में ग्रैंड स्विस को भारत के विदित गुजराती (ओपन) और आर वैशाली (महिला) ने जीता था।

इस बार प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की गई है। ओपन वर्ग में पुरस्कार राशि 625,000 अमेरिकी डॉलर है (जो 2023 में 460,000 अमेरिकी डॉलर थी)। महिलाओं की प्रतियोगिता में, पुरस्कार राशि 230,000 अमेरिकी डॉलर होगी (जो 2023 में 140,000 अमेरिकी डॉलर थी)।

महिला ग्रैंड स्विस में 44 खिलाड़ियों ने रेंिटग के आधार पर क्वालीफाई किया है। पूर्व विश्व चैंपियन तान झोंगयी इस प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान पर हैं, जबकि उनके बाद अनुभवी खिलाड़ी कोनेरू हंपी, अन्ना मुजिचुक और कैटरीना लैग्नो का स्थान है। 2023 की विजेता आर वैशाली भी भाग ले रही हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version