हैदराबाद: तेलंगाना की एक रासायनिक फैक्टरी में विस्फोट की खबर आ रही है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। पूरे इलाके में धुएं का गुबार देखा गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने फैक्टरी को पूरी तरह से ढक लिया। हादसे में 10 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए आधिकारिक बयान का इंतार है।

इस बीच तेलंगाना अग्निशमन अधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि संगारेड्डी के मेडक में सिगाची फार्मा कंपनी, पासमैलाराम फेज 1 के एक रिएक्टर विस्फोट हुआ। मौके पर 11 दमकल गाड़ियां पहुंच गई हैं। करीब 15-20 लोग घायल हुए हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version