इंदौर. इंदौर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पूर्व विधायक ने रविवार को कहा कि केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साइबर अपराधों के खिलाफ लोगों को सचेत करने वाली एक ‘कॉलर ट्यून’ को हटाने की उनकी मांग पर तुरंत उचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया.

भाजपा नेता के मुताबिक, सिंधिया ने हालिया मुलाकात के दौरान उनसे यह भी कहा कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले कई लोगों ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज वाली इस ‘कॉलर ट्यून’ से होने वाली परेशानी को लेकर उनसे व्यक्तिगत स्तर पर शिकायत की है. भाजपा के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शुक्रवार रात सिंधिया के इंदौर आगमन पर उन्होंने उन्हें इस ‘कॉलर ट्यून’ को लेकर ज्ञापन सौंपा था.

उन्होंने बताया कि ज्ञापन में साइबर अपराधों के खिलाफ लोगों को बच्चन की आवाज में सचेत करने वाली ‘कॉलर ट्यून’ से काफी परेशानी हो रही है और इस ‘कॉलर ट्यून’ को हटाकर साइबर जागरूकता के लिए कोई दूसरा अभियान चलाया जाना चाहिए.
गुप्ता ने कहा,”सिंधिया ने मुझे इस ज्ञापन पर तुरंत उचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया. उन्होंने ज्ञापन लेते वक्त मुझसे कहा कि उन्हें व्यक्तिगत स्तर पर कई लोगों की शिकायतें मिली हैं कि फोन कॉल करते ही इस कॉलर ट्यून का बज उठना फोन करने वाले व्यक्ति के लिए भारी परेशानी का सबब बन गया है.” भाजपा के पूर्व विधायक ने कहा कि इस ‘कॉलर ट्यून’ से उपभोक्ताओं को खासकर आपात स्थिति में फोन करने में दिक्कत होती है, लिहाजा केंद्र सरकार को दूरसंचार कंपनियों को इसे हटाने का तुरंत आदेश देना चाहिए.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version