सिंगापुर. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि वह सिंगापुर के साथ विभिन्न द्विपक्षीय पहलों में ”लगातार प्रगति देखकर प्रसन्न हैं”. उन्होंने सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री गैन किम योंग से मुलाकात की. जयशंकर सिंगापुर और चीन की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं.

जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “उप प्रधानमंत्री गैन किम योंग से मिलकर अच्छा लगा.” विदेश मंत्री ने कहा कि उन्हें “विभिन्न द्विपक्षीय पहलों में लगातार प्रगति देखकर खुशी हुई.” जयशंकर ने यह भी कहा कि वह तीसरे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) का बेसब्री से इंतज.ार कर रहे हैं.

इससे पहले, जयशंकर ने अपने समकक्ष विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात की और कहा, “सिंगापुर हमारी ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में है. वहां विचारों का आदान-प्रदान करना हमेशा उपयोगी होता है.” बैठक के बारे में पोस्ट करते हुए बालाकृष्णन ने कहा, “जैसे-जैसे विश्व बहुध्रुवीयता की ओर अग्रसर हो रहा है, भारत अवसर के इन प्रमुख ध्रुवों में से एक के रूप में तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.”

सिंगापुर के विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि वह तीसरी आईएसएमआर बैठक के लिए नयी दिल्ली में जयशंकर से मिलने को उत्सुक हैं.
आईएसएमआर की उद्घाटन बैठक सितंबर 2022 में नयी दिल्ली में हुई थी, जबकि आईएसएमआर का दूसरा दौर पिछले साल अगस्त में सिंगापुर में आयोजित किया गया था.

जयशंकर ने टेमासेक होल्डग्िंस के मनोनीत अध्यक्ष टेओ ची हेन से भी मुलाकात की, जिस दौरान उन्होंने भारत में निवेश के अवसरों पर चर्चा की. सिंगापुर यात्रा के बाद जयशंकर चीन के शहर तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन जाएंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version