राष्ट्रवाणी, 22 मई 2026। प्रदेश कांग्रेस में खींचतान चल रही है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के प्रदेश अध्यक्ष पद पर काम करने की इच्छा जताने पर दीपक बैज ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सिंहदेव को दिल्ली में काम करना चाहिए।
दीपक बैज का कार्यकाल अगस्त में समाप्त होने वाला है। इससे पहले ही उन्हें बदले जाने की चर्चा शुरू हो गई है। सिंहदेव ने कुछ दिन पहले सार्वजनिक तौर पर प्रदेश अध्यक्ष बनने की इच्छा जताई थी। इसके बाद शुक्रवार को बैज ने मीडिया से चर्चा में प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें दिल्ली में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बैज ने कहा कि सिंहदेव एआईसीसी के सदस्य हैं और उन्हें तमिलनाडु तथा पुडुचेरी का ऑब्जर्वर भी बनाया गया था।

