राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। कलेक्टोरेट के मुख्य द्वार के सामने दोपहर करीब ढाई बजे पारिवारिक कलह के चलते ननद और भाभी के बीच जमकर मारपीट हो गई। आटो में सामान उतारने से शुरू हुआ विवाद सड़क पर हाथापाई तक पहुंच गया।
इस दौरान ननद ने महिला की जमकर पिटाई कर दी, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रहा है। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र निवासी एक युवती ने सकरी परसदा निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था।
इस विवाह से उनके दो मासूम बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पारिवारिक कलह शुरू हो गया और उसके पति व ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया। प्रेम विवाह होने के कारण मायके वालों ने भी उससे सारे रिश्ते तोड़ चुके है।
महिला ने बताया कि वह स्वयं तो कहीं भी गुजर-बसर कर सकती है, लेकिन दो छोटे बच्चों की परवरिश की मजबूरी के चलते वह उन्हें अपने पति और सास के पास छोड़ने गई थी। उसका कहना था कि जब तक उसे कोई नौकरी नहीं मिल जाती और वह रहने का अलग ठिकाना नहीं बना लेती, तब तक बच्चे ससुराल में रहें। बच्चों को वहां छोड़कर जब वह आटो से लौट रही थी, तभी उसकी ननद भी पीछे-पीछे आटो में सवार हो गई।
कलेक्टोरेट के पास पहुंचते ही महिला जब अपना सूटकेस उतारने लगी, तो ननद ने उसे रोका। दोनों के बीच तनातनी देख चालक ने दोनों को सड़क पर उतार दिया। इसी बीच एक बाइक से दो युवक पहुंचे और दोनों बच्चों को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।
इसके बाद ननद-भौजाई में झूमाझटकी और मारपीट शुरू हो गई। मौका पाकर ननद दूसरे आटो से निकल गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रहा है।
बच्चों को लावारिस छोड़ भागा बच्चो का पिता कलेक्टोरेट के सामने जब दोनों महिलाओं के बीच सूटकेस को लेकर कहासुनी चल रही थी, तभी बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। युवकों ने दोनों मासूम बच्चों को सड़क पर छोड़ा और तेजी से फरार हो गए। सड़क पर बच्चों को देख मां उन्हें संभालने लगी, तभी ननद ने उस पर हमला कर दिया और फिर मौका देखकर दूसरे आटो में बैठकर भाग निकली।
महिला ने बताया जिन युवको ने बच्चो को छोड़ा वह उसका पति और बच्चो का पिता है।
