यवतमाल. महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में नौ वर्षीय लड़के ने अपनी कक्षा में पढ.ने वाली एक अन्य छात्रा की मदद से अपने स्कूल के शौचालय में अपनी नाबालिग सहपाठी का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी लड़के और अपराध में कथित रूप से सहयोग करने वाली नौ वर्षीय लड़की को हिरासत में लेकर किशोर सुधार गृह भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि आठ वर्षीय पीड़िता और दोनों आरोपी बाबुलगांव शहर के जिला परिषद स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ.ते हैं जहां एक अगस्त को कथित घटना हुई थी.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले पीड़िता ने अपने गुप्तांगों में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसकी मां उसे अस्पताल ले गई. अस्पताल के चिकित्सकों ने पीड़िता के गुप्तांगों पर चोट के निशान देखे. अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, उसकी बेटी ने बताया कि उसकी कक्षा के एक लड़के ने एक अन्य लड़की की मदद से स्कूल के शौचालय में उसका यौन उत्पीड़न किया.

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने नौ अगस्त को लड़के एवं लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और बाद में भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया.
यवतमाल के पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता ने कहा कि पुलिस को बाबुलगांव में नौ वर्षीय लड़के द्वारा आठ वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किए जाने की शिकायत मिली है. उन्होंने बताया कि नौ वर्षीय एक अन्य लड़की ने अपराध में लड़के की मदद की. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी बच्चों को सुधार गृह भेज दिया गया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version