राष्ट्रवाणी: न्यूज, सक्ती : जिले के ग्राम पलाड़ी खुर्द स्थित एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास में गुरुवार सुबह कक्षा नवमीं के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। छात्रावास के बाथरूम में छात्र का शव मिलने के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उमेश कंवर के रूप में हुई है, जो सक्ती जिले के ग्राम बासिन का निवासी था और एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास में रहकर कक्षा 9वीं की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार सुबह अन्य छात्र बाथरूम की ओर गए तो उन्होंने उमेश को अचेत अवस्था में पाया। इसकी जानकारी तत्काल छात्रावास प्रबंधन को दी गई। छात्र को तत्काल सक्ती जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजनों ने छात्रावास प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप घटना की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे। स्वजनों ने छात्रावास प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि घटना की जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी गई और पुलिस को भी तत्काल सूचना नहीं दी गई। उनका आरोप है कि यदि समय पर आवश्यक कदम उठाए जाते तो स्थिति अलग हो सकती थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। छात्रावास की व्यवस्थाओं और प्रबंधन को लेकर हुई थी शिकायत स्वजनों ने यह भी दावा किया कि छात्रावास की व्यवस्थाओं और प्रबंधन को लेकर वे पहले भी कलेक्टर कार्यालय में शिकायत कर चुके थे, लेकिन उस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। मृतक के चाचा ने बताया कि परिवार ने बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद से उमेश को छात्रावास में दाखिला दिलाया था। वह परिवार की इकलौता संतान था और उसकी असामयिक मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। निष्पक्ष जांच कराई जाएगी : एसडीएमघटना की गंभीरता को देखते हुए सक्ती की एसडीएम जिला अस्पताल पहुंचीं और स्वजनों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। प्रशासन का कहना है कि छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों छात्रावास प्रबंधन के खिलाफ मिली शिकायत के बाद अधीक्षक को हटाने के लिए सरकार को अनुशंसा पत्र लिखा गया है। अमृत विकास तोपनोकलेक्टर, सक्ती

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version