मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को इस साल अक्टूबर में होने वाले इंडियन सुपरक्रॉस रेंसिग लीग (आईएसआरएल)’ के दूसरे सत्र के लिए बुधवार को आधिकारिक ब्रांड दूत नियुक्त किया गया। पिछले साल अपने शुरूआती सत्र में भारत में मोटरस्पोर्ट्स के परिदृश्य को बदलने का दावा करने वाली इस लीग ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि इस बॉलीवुड सुपरस्टार की बड़ी छवि और व्यापक लोकप्रियता लीग के लिए बड़े पैमाने पर बदलाव लायेगी। यह साझेदारी आईएसआरएल जैसे मुख्यधारा के मनोरंजक खेल को नये युग में ले जायेगी।
 
सलमान ने लीग से जुड़ने पर कहा, ‘‘ मैं उस चीज का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं जिसे (मोटरसाइकिल और मोटरस्पोर्ट्स) लेकर मैं बहुत भावुक रहता हूं। आईएसआरएल दीर्घकालिक योजना के साथ वास्तव में क्रांतिकारी पहल है। इस लीग में मनोरंजन का बहुत महत्व है और यह जुनून और कौशल के साथ ऐसे नायकों को बनाने की क्षमता रखता है जो अगली पीढ़ी को प्रेरित करेंगे। हम ‘सुपरक्रॉस’ को भारत में एक घरेलू नाम बनाने और अपने राइडर्स को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version