मुंबई. बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने उनकी और ‘सिकंदर’ फिल्म में उनकी सह-कलाकार रश्मिका मंदाना की उम्र के बीच 31 साल के अंतर की चर्चा करने वालों पर यह कहते हुए कटाक्ष किया कि अगर नायिका को इससे कोई समस्या नहीं है तो सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को क्यों है. ए आर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित ‘सिकंदर’ फिल्म ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
सलमान ने रविवार को इस आगामी फिल्म का ट्रेलर जारी किया और वह भारी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम में पहुंचे.

सलमान ने यहां संवाददाताओं से कहा,”वे कहते हैं कि नायिका और मेरे बीच 31 साल का अंतर है. अगर नायिका को कोई समस्या नहीं है या नायिका के पिता को कोई समस्या नहीं है, तो आपको क्या समस्या है? ” सलमान (59) ने रश्मिका (28) की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वह ‘पुष्पा’ फिल्म की इन स्टार के दृढ. संकल्प की प्रशंसा करते हैं. रश्मिका ने कहा कि सलमान के साथ काम करना उनके लिए बड़ा अवसर है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version