लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को सपा के संस्थापक सदस्य आजम खान की रिहाई पर खुशी जहिर करते हुए कहा कि राज्य में सपा की सरकार बनने पर खां के खिलाफ दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिये जाएंगे।

यादव ने आजम की सीतापुर जेल से करीब 23 महीने बाद रिहाई पर प्रतिक्रिया देते हुए संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ”जिस तरह से मुख्यमंत्री जी (योगी आदित्यनाथ) ने अपने मुकदमे वापस लिए हैं… न केवल अपने बल्कि उप मुख्यमंत्री (केशव प्रसाद मौर्य) और तमाम भाजपा नेताओं के मुकदमे वापस लिए हैं। सपा की सरकार बनने पर जितने भी झूठे मुकदमे लगे हैं आजम खां साहब पर, वह सब वापस लेने का काम करेंगे।”

उन्होंने कहा, ”सपा के नेता आजम खां साहब की रिहाई हो चुकी है। इसके लिए मैं अदालत को धन्यवाद देना चाहता हूं और यही हम समाजवादियों को भरोसा था कि अदालत न्याय करेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में एक भी झूठा मुकदमा नहीं लगाया जाएगा या भाजपा सरकार और रामपुर का विधायक (आकाश सक्सेना) और भाजपा के लोग औ एक ऐसा अधिकारी जिसको एक्सटेंशन पर एक्सटेंशन पर एक्सटेंशन पर एक्सटेंशन लगातार मिला है वह अन्याय नहीं करेंगे।”

यादव ने कहा, ”हमारे समाजवादियों के लिए खुशी का समय है कि जहां पर वह आज रिहा होकर जेल से रिहा हुए हैं।” आजम के बसपा में शामिल होने की अटकलें के बारे में पूछे जाने पर सपा प्रमुख ने कोई साफ जवाब नहीं दिया। हालांकि कहा, ”आदरणीय आजम खां साहब समाजवादी पार्टी और उसके संस्थापक नेता जी और हम लोगों के साथ हैं। भाजपा का मुकाबला करने में आज से नहीं, न जाने कब से सबसे बड़ी भूमिका उनकी (आजम) और समाजवादियों की रही है।” समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आज़म खां मंगलवार को सीतापुर जिला कारागार से करीब दो साल बाद रिहा हो गए।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version