राष्ट्रवाणी: अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने मां के किरदारों को लेकर उठने वाले सवालों पर अपनी राय रखी है। सोनाली कुलकर्णी ने मां के रोल पर उठते सवालों का जवाब दिया अभिनेत्रियों पर उम्र और भूमिकाओं को लेकर दबाव पर सवाल उठाया ‘द पैराडाइस’ में नानी की मां बनीं, इसे सम्मान मानती हैं प्रियंका सिंह, मुंबई।

उम्र और पात्रों को लेकर जितना दबाव अभिनेत्रियों पर डाला जाता है, उतना शायद ही अभिनेताओं पर होता है। ऐसा मानना है अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी (Sonali Kulkarni) का, जो न केवल अलग-अलग माध्यमों, बल्कि अलग-अलग भाषाओं में भी काम कर रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई दक्षिण भारतीय पैन इंडिया फिल्म द पैराडाइस (The Paradise) में वह अभिनेता नानी के मां के रोल में नजर आएंगी।

जिसके बाद उनसे कई सवाल हुए कि उन्होंने इस रोल को क्यों चुना। जबकि सोनाली ने अपने करियर के शुरुआती कुछ वर्षों में ही मिशन कश्मीर फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन की मां की भूमिका निभाई थी। अभिनेत्रियों पर भूमिकाओं के चुनाव को लेकर दबाव व उन पर उठने वाले सवालों को लेकर वह कहती हैं कि मुझे आश्चर्य होता है, जब ऐसे सवाल पूछे जाते हैं कि आपने मां के रोल क्यों किए।

हीरो जब अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हैं, तब तो लोग इतना नहीं चौंकते हैं। लेकिन जब एक हीरोइन मां का रोल कर लेती है, तो सबको लगता है कि अरे, मां का रोल कर रही है। पहले जब मुझसे ऐसे सवाल पूछे जाते थे, तो मैं उनसे लड़ती थी कि आपका ऐसा कहने का क्या मतलब है।

मिशन कश्मीर फिल्म में मैंने ऋतिक रोशन की मां का रोल किया था। उसमें ज्यादातर सीन बच्चे के साथ ही थे,बस एक सीन में ऋतिक और मैं आमने-सामने होते हैं। उसके बाद मैंने प्यार तून क्या किया और दिल चाहता है जैसी फिल्में की।

जो मेकर्स मुझे उन फिल्मों में काम दे रहे थे, उन्हें पता था कि मैंने मिशन कश्मीर में ऋतिक की मां का रोल किया था। मुझे कई बार समझ नहीं आता है कि अभिनेत्रियां अगर मां का रोल करें, तो दिक्कत कहां है। हम सब अपनी मां से जुड़े हुए हैं।

उन्हीं के सिखाए मूल्यों के साथ बड़े होते हैं। मैं मां के रोल को एक काम्पलिमेंट के तौर पर लेती हूं। द पैराडाइस फिल्म में मैं 26 साल बाद मां के रोल में हूं।

मिशन कश्मीर में ऋतिक के साथ एक ही सीन था, लेकिन इस फिल्म में नानी जो मेरे बेटे बने हैं, उनके साथ मेरे कई सीन हैं। फिल्म में हमारी जुगलबंदी कमाल की है। हमने हर एक सीन को पूरी ऊर्जा के साथ किया है।

ऐसे रोल करने से मुझे कोई शिकायत नहीं है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version