जानिए वायरल पोस्ट की पूरी सच्चाई

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 07 जून 2026। भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि उन्होंने संन्यास ले लिया है. आइए आपको इसकी सच्चाई बताते हैं…

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को टी-20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है. शनिवार को अपकमिंग टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ, जिसमें सूर्यकुमार यादव के लिए जगह नहीं थी. जी हां, कप्तानी से हटाने के साथ ही उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया है. अब टीम इंडिया के नए टी-20 कैप्टन हैं श्रेयस अय्यर, जो आयरलैंड सीरीज से जिम्मेदारी संभालेंगे. मगर, इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है कि सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. तो आइए आपको इस खबर की पूरी सच्चाई के बारे में बताते हैं…

सूर्यकुमार यादव के रिटायरमेंट की खबर की क्या है सच्चाई?

भारतीय स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को टी-20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है. इसके बाद अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनके रिटायरमेंट का दावा किया जा रहा है. मगर, जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये पोस्ट पूरी तरह से फेक है. जी हां, ये पोस्ट SuryaKumar Yadav नाम के अकाउंट से किया गया है, लेकिन ये सूर्या का अकाउंट नहीं है बल्कि एक फेक अकाउंट है, जिससे रिटायरमेंट वाला पोस्ट आया है. यदि आप अकाउंट पर देखेंगे, तो महज 77 फॉलोवर्स ही हैं. हालांकि, इस पोस्ट के आने के बाद से ही यूजर्स लगातार इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

सूर्यकुमार यादव के कैप्टेंसी रिकॉर्ड हैं शानदार

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि सूर्यकुमार यादव एक अच्छे कप्तान रहे और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप 2026 ट्रॉफी उठाई. सूर्यकुमार यादव ने अब तक 52 टी-20 मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें 40 मैचों में जीत दिलाई है और 8 मैचों में हार का सामना किया है. 2 मैच टाई रहे हैं. इस तरह सूर्या के कैप्टेंसी रिकॉर्ड कमाल के हैं और विनिंग प्रतिशत 76.92 का है.

बल्ले से प्रदर्शन नहीं कर पा रहे सूर्यकुमार यादव

भले ही कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का विनिंग प्रतिशत शानदार रहा हो. मगर, बल्ले से वह लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं. जी हां, पिछले लंबे वक्त से सूर्या का बल्ला खामोश है और वह निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं. टी-20 इंटरनेशनल की पिछली 10 पारियों में उन्होंने महज 2 फिफ्टी लगाईं. आईपीएल 2026 भी सूर्या के लिए बतौर बल्लेबाज बेहद निराशाजनक रहा. उन्होंने 13 मुकाबले खेले, जिसमें 147.54 की स्ट्राइक रेट और 20.77 के औसत से 270 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए.

अभी टी-20 मुंबई लीग में खेल रहे हैं सूर्यकुमार यादव

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में टी-20 मुंबई लीग में खेल रहे हैं. इस लीग में वह ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई की कमान संभाल रहे हैं. ऐसे में अब सूर्या पूरी कोशिश करेंगे कि इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करें और रन बनाएं, जिससे आत्मविश्वास मिलेगा. साथ ही एक बार फिर वह टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी पेश कर सकेंगे.




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version